राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय ऋषभ कथा महोत्सव 27 सितंबर से

राष्ट्रसंत पुलक सागर महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय ऋषभ कथा महोत्सव 27 सितंबर से
X

उदयपुर । राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर ससंघ का चातुर्मास सर्वऋतु विलास मंदिर में बड़ी धूमधाम से आयोजित हो रहा है । इसी श्रृंखला में सात दिवसीय ऋषभ कथा का भव्य आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होगा ।

चातुर्मास समिति के अध्यक्ष विनोद फान्दोत ने बताया कि सात दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला में आयोजन होंगे। जिसमें शनिवार, 27 सितम्बर को प्रात: 7.30 बजे शोभायात्रा (घट यात्रा) सर्वऋतु विलास से टाउन हॉल, प्रात: 8.30 बजे ऋषभ कथा का शुभारंभ, सायं 5.30 बजे ऋषभ कथा, महाराज नाभिराय राज दरबार, आरती, माता के सोलह स्वप्न का मंचन, गरबा गरबा नृत्य, दूसरे दिन रविवार, 28 सितम्बर को प्रात: 8 बजे ऋषभ कथा एवं सायं 5.30 बजे भगवान जन्मोत्सव आरती, पालना झुलाना, डांडिया, गरबा नृत्य, तीसरे दिन सोमवार, 29 सितम्बर को प्रात: 8 बजे ऋषभ कथा, सायं 5.30 बजे बाल क्रीड़ा, ऋषभ कुमार युवराज पद, विवाह प्रस्ताव, ऋषभ कुमार की भव्य बारात, गरबा नृत्य, चौथे दिन मंगलवार, 30 सितम्बर को प्रात: 8 बजे ऋषभ कथा एवं सायं 5.30 बजे युवराज का राज्याभिषेक, पुत्र-पौत्र उत्पत्ति, ब्राह्मी सुन्दरी की प्रस्तुति नीलांजना नृत्य एवं वैराग्य आरती, गरबा नृत्य, कवि सम्मेलन, पांचवे दिन बुधवार, 01 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे ऋषभ कथा एवं सायं 5.30 बजे भरत चक्रवर्ती दरबार, भरत चक्रवर्ती दिग्विजय यात्रा, ऋषभ कुमार की दीक्षा, भगवान की आहार चर्या आरती, भरत-बाहुबलि युद्ध, गरबा नृत्य, छठे दिन गुरुवार, 02 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे ऋषभ कथा एवं सायं 5.30 बजे समवशरण रचना दिव्य ध्वनी, आरती, गरबा नृत्य का समापन एवं अन्तिम सातवें दिन शुक्रवार, 03 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे ऋषभ कथा एवं सायं 5.30 बजे तक ऋषभ विधान आरती, नाटिका, सम्मान समारोह का आयोजन होगा

- भगवान ऋषभदेव के माता पिता को आज देंगे कथा के लिए निमंत्रण

परम संरक्षक राजकुमार फत्तावत व महामंत्री प्रकाश सिंघवी ने बताया कि ऋषभ कथा में ऋषभ कुमार के माता-पिता नाभी राय मरु देवी बनने के लाभार्थी विनोद - सीमा फांदोत को निमंत्रण हेतु बुधवार प्रात: 9 बजे उपहार एवं निमंत्रण पत्र लेकर जैन समाज के अध्यक्ष, चातुर्मास कमेटी के सदस्य, शहरवासी एवं सर्वऋतु विलास कॉलोनीवासी सेक्टर 11 अग्रवाल धर्मशाला पहुंचेंगे वहां से शोभायात्रा के रूप में सेक्टर 11 स्थित हृदयम् पहुंचेंगे और माता पिता को कथा में आने हेतु निमंत्रण देंगे । उसके बाद दोपहर 3 बजे महावीर जिनालय में माता पिता का अमृत स्नान एवं समस्त इंद्र इंद्राणियों सहित मुख्य पात्रों का मेंहदी एवं हल्दी का कार्यक्रम होगा ।

- 25 को भक्तिसंध्या एवं 26 सितंबर को होगी गोद भराई

प्रचार संयोजक विप्लव कुमार जैन ने बताया कि ऋषभ कथा में ऋषभ कुमार बने उज्ज्वल जैन के निवास स्थान पर गुरुवार 25 सितंबर को भव्य भक्ति संध्या का आयोजन होगा, वही ऋषभ कथा में ऋषभ कुमार के माता-पिता नाभी राय मरु देवी बनने के लाभार्थी विनोद - सीमा फांदोत की गोद भराई का कार्यक्रम शुक्रवार 26 सितंबर रात्रि 7 बजे सौधर्म इंद्र सुनील निवेदिता, लवीश शुभम मेहतिया परिवार अजमेर वाले द्वारा होगा ।

- ये होंगे ऋषभ कथा के मुख्य पात्र

मुख्य संयोजक पारस सिंघवी एवं अशोक शाह ने बताया कि ऋषभ कथा में माता पिता बनने का सौभाग्य विनोद सीमा फांदोत, ऋषभ कुमार बनने का सौभाग्य उज्ज्वल भारती जैन, सौधर्म इंद्र सुनील निवेदिता महतिया अजमेर वाले, ब्रह्मोत्तर इंद्र विरेन्द्र कुमार राजकुमारी गदिया, कपिष्ट इन्द्र देवीलाल विद्या गंगावत एवं ब्रह्म इन्द्र सुशील पुष्पा चित्तौड़ा को प्राप्त हुआ है ।

Next Story