देहात चित्तौड़ा समाज का तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 27 से

उदयपुर। श्री देहात दिगम्बर जैन चित्तौड़ा समाज सेवा संस्थान उदयपुर एवं श्री देहात दिगम्बर जैन चित्तौड़ा नवयुवक मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय मां पद्मावती डांडिया रास गरबा महोत्सव का आयोजन शनिवार 27 सितम्बर से सोमवार 29 सितम्बर तक आयोजित होगा। युवा मण्डल के प्रवक्ता कविश चित्तौड़ा ने बताया कि श्री देहात दिगम्बर जैन चित्तौड़ा समाज सेवा संस्थान द्वारा युनिवरसिटी रोड स्थित तुलसी वाटिका में शाम 7 से 10 बजे तक चित्तौड़ा समाज का सामूहिक डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

समाज अध्यक्ष राजेश चित्तौड़ा व नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष सुशील नवाणिया ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य संरक्षक सुन्दरलाल नवाणिया, समाज सेठ धनराज सकावत, महामंत्री भंवरलाल सियावत, अमित पद्मावत, युवा मण्डल के मुख्य संयोजक कैलाश सकरावत, महामंत्री विजय गुडलिया, महिला प्रकोष्ठ की मुख्य संयोजिका सपना चित्तौड़ा, अध्यक्ष प्रियंका रणावत व महामंत्री प्रिया चिबोडिय़ा आदि मौजूद रहे।

Next Story