देश भर से आए हजारों सदस्यों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ पुलक मंच का 28वां संयुक्त राष्ट्रीय महाधिवेशन

देश भर से आए हजारों सदस्यों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ पुलक मंच का 28वां संयुक्त राष्ट्रीय महाधिवेशन
X

उदयपुर । राष्ट्रसंत आचार्य पुलक सागर ससंघ का चातुर्मास सर्वऋतु विलास मंदिर में बड़ी धूमधाम से आयोजित हो रहा है । पुलक मंच उदयपुर के प्रवक्ता विप्लव कुमार जैन ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को पुलक मंच परिवार का संयुक्त 28वाँ उदयपुर राष्ट्रीय महाधिवेशन टाउन हाल, उदयपुर में आयोजित हुआ । कार्यक्रम श्रृंखला में प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण हुआ । पुलक मंच एवं महिला मंच के सभी सदस्य एक जैसी मंच की वेशभूषा में उपस्थित रहे, उसके चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन, मंच की प्रार्थना, मंगलाचरण, आचार्यश्री का पदप्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट हुआ, उसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अध्यक्षा का स्वागत हुआ, राष्ट्रीय संरक्षक मंडल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, ज़ोन कार्यकारिणी एवं मंच अध्यक्ष का सम्मान, पुलक मंच डायरेक्ट्री / मंच मासिकी का विमोचन, जिन शरणम् तीर्थधाम की डॉक्यूमेंट्री, जिन शरणम् ट्रस्टी एवं नये ट्रस्टी का सम्मान हुआ उसके बाद जिन शरणम् अवॉर्ड की घोषणा एवं सम्मान हुआ । वहीं द्वितीय सत्र में दोपहर में मंगलाचरण, डॉ. ऋचा के द्वारा प्रस्तुत तीर्थंकर दिव्य यात्रा का उद्घाटन, आओ जानें पुलक मंच परिवार का नाट्य मंचन हुआ, तत्पश्चात पुन: निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांदोत का उद्बोधन हुआ, उसके बाद आचार्यश्री द्वारा मंच मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अवार्ड की घोषणा एवं सम्मान अभिनंदन, तत्पश्चात महामंत्री द्वारा धन्यवाद एवं गुरुदेव की महाआरती हुई एवं स्वामी वात्सल्य का आयोजन हुआ । महाधिवेशन के आयोजक आचार्य पुलक सागर चातुर्मास समिति, उदयपुर एवं पुलक मंच परिवार, उदयपुर थे । प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह में जहां भी आचार्यश्री का चातुर्मास होता है, वहां यह महाधिवेशन आयोजित होता है ।

- राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन्हें मिला पदभार

पुलक मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्य सलाहकार अजीत कुमार विनायक्या, अंकित जैन प्रिंस, मुख्य सयोजक प्रदीप बडज़ात्या, संयोजक सुनील काला, अध्यक्ष विनोद फांदोत, कार्याध्यक्ष रितेश लुहाडिय़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष हेमंत सेठ, महामंत्री चंद्र प्रकाश वेद, संगठन मंत्री मनोज बंड, मंत्री चक्रेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी, शिक्षामंत्री अशोक कुमार जैन, सांस्कृतिक मंत्री बलवंत जैन बल्लू एवं प्रवक्ता मनीष जैन बने । वहीं महिला मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुख्य सलाहकार रंजना जैन, सोनम विनायक्या, मुख्य संयोजिका अलका जैन, संयोजिका मीना जैन, अध्यक्षा मीना झांझरी, कार्याध्यक्षा कल्पना जैन गोधा, वरिष्ठ उपाध्यक्षा योगिता जैन अजमेरा, उपाध्यक्षा डॉ. ऋचा जैन, महामंत्री बीना टोंग्या, संगठन मंत्री पूनम विनायक्या, मंत्री नीरू जैन, कोषाध्यक्षा सुमन गंगवाल, शिक्षा मंत्री प्रिया अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री त्रिशला डागरिया एवं प्रवक्ता चारु जैन बने ।

- अधिवेशन की पूर्व संध्या पर हुई पुलक आइडल प्रतियोगिता

अधिवेशन की पूर्व संध्या पर हुई पुलक आइडल प्रतियोगिता के फाइनल का आयोजन हुआ । संयोजक राजेंद्र चित्तौड़ा ने बताया कि पूर्व दिनों में संपूर्ण भारत से गायककारों के वीडियो मंगवाए गए, जिसमें 140 लोगों ने अपने प्रस्तुति के वीडियो भेजे, उसमें से 14 प्रतिभागियों को सिलेक्ट किया गया और उन 14 प्रतिभागियों का लाइव फाइनल आयोजित हुआ, जिसमें से प्रथम आशीष जैन, द्वितीय प्राची जैन, तृतीय अंकुश जैन रहे । प्रतियोगिता जैन गानों पर ही आधारित थी । कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चित्तौड़ा, अनामिका बाकलीवाल ने किया । प्रतियोगिता के निर्णायक शाहनवाज खान, अथर्व जोशी एवं राजेश्वरी जैन थे । कार्यक्रम के प्रायोजक विनोद फांदोत थे ।

Next Story