जैन श्वेताम्बर समाज के पर्युषण महापर्व 31 से

जैन श्वेताम्बर समाज के पर्युषण महापर्व 31 से
X

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के आठ दिवीय पर्युषण महापर्व 31 अगस्त शनिवार से प्रारंभ होंगे। श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के महामंत्री कुलदीप नाहर ने बताया कि आठ दिवीय पर्युषण महापर्व को लेकर श्वेताम्बर संघों द्वारा जिनालयों में साज-सजावट तथा आठ दिन तक होने वाली धार्मिक क्रियाओं को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। नाहर ने बताया कि श्री जैन श्वेताम्बर महासभा के तत्तवावधान में तपोगच्छ की उद्गम स्थली आयड़ तीर्थ में रामचन्द्र सुरिश्वर महाराज के समुदाय के पट्टधर, गीतार्थ प्रवर, प्रवचनप्रभावक आचार्य हितवर्धन सुरिश्वर आदि ठाणा के सान्निध्य में आठ दिन तक सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं प्रतिदिन सुबह व्याख्यान, सामूहिक ऐकासणा व शाम को प्रतिक्रमण तथा भक्ति भाव कार्यक्रम का आयोजन होगा।

चातुर्मास समिति के अशोक जैन व प्रकाश नागोरी ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में आचार्य हितवर्धन सुरिश्वर ने जैन महाभारत पर आधारित प्रवचन में बताया कि सांसारिक प्रेम हमेशा स्वार्थ से ही प्रेरति रहता है और जहां तक उस व्यक्ति का स्वार्थ रहेगा वहां तक ही उसका प्रेेम टिकेगा। चाहे पत्नी का पति के प्रति प्रेम हो या पति का पत्नी के प्रति प्रेम हो सब स्वार्थ से प्रेरित है इसी लिए सुखमय संसार भी असार है। पर्युषण महापर्व के पहले दिन संसारिक का पांच कर्तव्य, साधर्मिक वात्सल्य, अमारी परिवर्तन, अष्ठम तप, चैत्य परिपाठी, क्षमायाचना तीन दिन कल्प सुत्र का वाचन होगा। आखरी दिन बारसा सूत्र वाचन व सामूहिक क्षमायाचना का आयोजन होगा।

चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे आचार्य हितवर्धन सुरश्वर द्वारा जैन महाभारत पर रोचक प्रवचन हो रहे है। इस अवसर पर कुलदीप नाहर, अशोक जैन, प्रकाश नागोरी, सतीस कच्छारा, राजेन्द्र जवेरिया, चतर सिंह पामेचा, चन्द्र सिंह बोल्या, हिम्मत मुर्डिया, कैलाश मुर्डिया, श्याम हरकावत, भोपाल सिंह नाहर, अशोक धुपिया, गोवर्धन सिंह बोल्या आदि मौजूद रहे।

Next Story