जीतो उदयपुर चेप्टर की नवीन कार्यकारिणी घोषित

जीतो उदयपुर चेप्टर की नवीन कार्यकारिणी घोषित
X

उदयपुर। जैन समाज के राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के अग्रणी संगठन जैन इन्टरनेशलन टे्रड ओर्गेनाईजेशन (जीतो) उदयपुर चेप्टर की बैठक गुरुवार को स्थानीय कार्यालय में सम्पन्न हुई। उदयपुर चेप्टर अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने वर्ष 2024-26 के लिए नवीन कार्यसमिति की घोषणा की।

आंचलिया ने बताया कि नवीन कार्यसमिति में कमल नाहटा, नितुल चण्डालिया, श्याम नागोरी उपाध्यक्ष, अभिषेक संचेती मुख्य सचिव, प्रतिक हिंगड़ कोषाध्यक्ष, अरूण माण्डोत, भूपेन्द्र चोरडिया, सुधीर चित्तौड़ा सचिव, विनोद फान्दोत निवर्तमान अध्यक्ष, धर्मेश नवलखा निवर्तमान मुख्य सचिव, आलोक पगारिया, अनिल हाथी, अनिल मेहता, अनिल नाहर, दिनेश सिंघवी, गुणवंत वागरेचा, मनीष कटारिया, राजेश खमेसरा, संजय भण्डारी, तुषार मेहता, यशवंत कोठारी, योगेश पिछालिया को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। वहीं जीतो लेडिज विंग के लिए अंजलि सुराणा अध्यक्षा, ऋतु सुराणा मुख्य सचिव, जीतो यूथ विंग लिए दिव्यद दोशी अध्यक्ष, विनय कोठारी को मुख्य सचिव मनोनीत किया गया। मार्गदर्शक के रूप में शांतिलाल मारू, राजकुमार फत्तावत, नरेन्द्र सिंघवी राजकुमार सुराणा को शामिल किया गया।

अध्यक्ष यशवंत आंचलिया ने बताया कि जीतो संस्था सेवा, ज्ञान, आर्थिक सुदृढ़ता के लक्ष्य के साथ जैन समाज के साथ-साथ सम्पूर्ण मानव समाज की प्रगति विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है।

Next Story