महामहिम राष्ट्रपति ने जोशी को किया आदि सेवा सम्मान से सम्मानित

महामहिम राष्ट्रपति ने जोशी को किया आदि सेवा सम्मान से सम्मानित
X

उदयपुर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजस्थान दौरे पर मानगढ़ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्र में सेवा कार्यों में संलग्न विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्ति मुख्य अभियंता जगदीश प्रसाद जोशी की जनजाति क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति ने उन्हें आदि सेवा सम्मान से नवाजा। 90 वर्षीय जोशी अपने संपन्न घर परिवार से स्वेच्छा से दूर रहकर गांव विकास से राष्ट्र विकास की भावना से सुदूर जनजाति क्षेत्र में ग्राम विकास के विभिन्न आयामों पर कार्य कर रहे हैं। उनका सपना जनजाति गांव को आदर्श गांव बनाना है, जिसमें प्रमुख प्राथमिकता पशुधन एवं कृषि विकास है। श्री जोशी 90 वर्ष के उपरांत भी एक युवा कार्यकर्ता की तरह नियमित रूप से जनजाति गांव में प्रवास करते हैं उनके बीच जाकर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं।

Next Story