युवक पर लेपर्ड ने किया हमला:घायल होने पर लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीणों दहशत

युवक पर लेपर्ड ने किया हमला:घायल होने पर लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीणों दहशत
X

उदयपुर। जिले के कुराबड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। वह उदयपुर से अपने गांव जा रहा था। लेपर्ड ने घर पहुंचने से 500 मीटर पहले हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना सोमवार रात की है।

लेपर्ड के हमले की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। लेपर्ड के लगातार मूवमेंट को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है।

दरअसल मेतारेट गांव निवासी भगवती लाल पुत्र कालूलाल नागदा उदयपुर से मोटरसाइकिल से गांव जा रहा था। वह कुराबड़ क्षेत्र में घर पहुंचने से 500 मीटर पहले उस पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। लेपर्ड दांतीसर-बुथेल मार्ग पर चारागाह भूमि के पास झाड़ियों में छिपा था।

लेपर्ड के हमले में भगवती लाल घायल हो गया। उसके पैर नाखून लगने से खरोंच आ गई। शोर मचाने पर लेपर्ड वहां से भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई। भगवती लाल को राहगीरों ने उथरदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रेफर किया गया।

Next Story