19वां सम्मान समारोह सम्पन्न

उदयपुर, 19 मई। सामाजिक संस्था णमोकार महामंत्र बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 19वां सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षा भवन चौराहा स्थित चौगान मंदिर सभागार में सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट की अध्यक्षा प्रीति सोगानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालूलाल नागोरी थे। नरेंद्र कुमार जैन सिरोही वाले, अध्यक्षता कमलेश पोरवाल ने की। विशेष अतिथि निर्मल मट्टा, पुष्पा कोठारी, डॉक्टर सुजान सिंह छाबड़ा एवं सुशीला भंडारी, भंवरलाल बम्बोरिया, दीपेन्द्र सोगानी थे। सोगानी ने बताया कि इस वर्ष कुल 98 लेखकों ने 25,000 महामंत्र से ज्यादा लिखे, 75 लेखकों ने 51,000 महामंत्र से ज़्यादा लिखे, और 52 लोगों ने एक-सवा लाख महामंत्र से ज़्यादा लिखे। कुल 225 लोगों ने 1,41,52,104 कॉपियों में लिखकर संस्था में जमा कराई, आप सभी लेखकों का सम्मान किया गया, और उनका भी सम्मान किया गया, जो लेखक दस वर्ष से अधिक लगातार णमोकार महामंत्र बैंक में कोपियां जमा कराते आए हैं, कुल 23 लेखकों का दस साल से अधिक लिखने वालों का उनका सम्मान किया गया, सबसे अधिक जिनों ने प्रेरक बनाए, वो थी सुशीला भंडारी, उन्होंने कुल 26,00,1084 महामंत्र, कुल 54 लेखकों में लिखवा कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सबसे अधिक लिखवाने वाले में सबसे पहला स्थान प्राप्त किया। मंजू सेठ ने कुल 36,76,448 महामंत्र, 38 लेखों को द्वारा लिखा कर महामंत्र बैंक में जमा किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। सबसे अधिक लेखक सुशीला-कौशल जैन ने सबसे ज़्यादा लिखे हैं, वो है 4,14,720 महामंत्र, 160 कॉपियां जमा करके पहला स्थान लेखक में प्राप्त किया। जिन प्रेरकों ने पाँच लेखकों से मिनिमम कोपियां लिखवा के जमा करी हैं, उन दस प्रेरकों का भी सम्मान किया गया। मंच संचालन प्रेरणा जैन और प्रिया शाह ने किया। प्रिया बज, उषा जैन व सुनील गांग ने सहयोग किया। अध्यक्ष प्रीति सोगानी ने बताया कि इस महा मंत्र से जुड़ने के लिए, सदस्य बनने के लिए, लिखन कार्य करने के लिए, बच्चों को, बडों को, सबको प्रेरित किया। रमेश वैद कोषाध्यक्ष ने सम्पूर्ण जानकारी सभी को दी। कार्यक्रम का आगाज मंगलाचरण निर्मला वैद, अंजना गंगवाल व निर्मला सोनी ने प्रस्तुत किया। भजन हेमंत पालीवाल ने प्रस्तुत किया। स्वामी वात्सल्य कालूलाल नागौरी की ओर से किया गया। धन्यवाद शांतिलाल सेठ व रमेश वैद ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर गणेश लाल मुनोत, कुसुमलता सेठ, सुशील गांग, मंजू सेठ, प्रताप सिंह चित्तौड़ा, पुष्पा कच्छारा, रमा कोटडिया, मंजू मेहता, सुनंदा जैन, हिम्मत लाल लोढ़ा, गुणमाला जैन, राजकुमारी संघवी, हिम्मत सिंह पोरवाल, गणेश लाल मुथा, लक्ष्मी बापना, धापु बाई, कुसुमलता सेठ, रतनलाल मेहता सहित करीब 400 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।