सकल जैन समाज के 321 तपस्वियों का ‘तपोनिधि अलंकरण’ से होगा सम्मान

उदयपुर, । सामाजिक संस्था महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की ओर से आगामी रविवार 21 सितम्बर को 100 फीट रोड़ स्थित शुभकेसर गार्डन में प्रात: 10.30 बजे सकज जैन समाज के 321 तपस्वियों का ‘तपोनिधि अलंकरण’ से सम्मान किया जाएगा।

संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि ज्ञान, दर्शन, चारित्र व तप की आराधना के वर्ष 2025 चातुर्मास तथा पर्युषण व दश लक्षण महापर्व पर 8 से उपर तपस्या करने वाले 321 श्रावक-श्राविकाओं को ‘तपोनिधि अलंकरण’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले श्रावक-श्राविकाओं में सिद्धी तप (4), मास खमण (9), बीस उपवास (3), सत्रह उपवास (9), सोहल उपवास (14), पद्रह उपवास (5), तेरह उपवास (2), ग्यारह उपवास (17), दस उपवास (90), नौ उपवास (43), आठ उपवास (125) होंगे।

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा ऋतु मारू व महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने बताया कि ‘तपोनिधि अलंकरण’ समारोह के सम्मानित अतिथि समाजसेवी मांगीलाल लूणावत, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, नाकोड़ा ज्योतिष के संस्थापक कांतिलाल जैन, जीतो एपेक्स सेके्रटरी महावीर चपलोत होंगे।

समारोह की तैयारियों के लिए संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंण्डिया के निर्देशन में अलग-अलग समितियों के माध्मय से डॉ. शशि चित्तौड़ा, मंजू मेहता, मोनिका कोठारी, विंकल मोगरा, हेमलता आंचलिया, जयश्री दक, सोनल सिंघवी, कल्पना वस्तावत आदि अपने-अपने कार्यों को अंजाम देने में लगे हुए है।

Tags

Next Story