राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन शुक्रवार को

X
By - vijay |18 Dec 2025 8:30 PM IST
उदयपुर । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन शुक्रवार को नगर निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कार्यक्रम में राजीविका, महिला एवं बाल विकास, महिला अधिकारी, चिकित्सा विभाग आदि से जुड़ी योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम में लाभ वितरण भी किया जाएगा। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी आदि भी भाग लेंगें।
Next Story
