आचार्य ज्ञानचंद महाराज का सुभाष नगर महावीर भवन में मंगल प्रवेश आज

आचार्य ज्ञानचंद महाराज का सुभाष नगर महावीर भवन में मंगल प्रवेश आज
X

उदयपुर,। शहर के सुभाष नगर स्थित महावीर भवन में युगद्रष्टा प्रकांड विद्वान आचार्य प्रवर ज्ञानचंद्र महाराज का भव्य मंगल प्रवेश शनिवार 11 अक्टूबर को होगा। सुभाष नगर जैन सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश नंदावत व महामंत्री मनीष नागौरी ने बताया कि आचार्य ज्ञानचन्द्र महाराज की निश्रा में णमोत्थुणं मास्टर डिग्री का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः: 8 बजे से 9 तथा प्रवचन 9.05 बजे से महावीर भवन सुभाष नगर में आयोजित होंगे। उन्होनें बताया कि णमोत्थुणं मास्टर डिग्री लेने वाले श्रावक-श्राविकाएं 13-14-15 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से सुभाष नगर जैन स्थानक में पहुंचने का आव्हान किया। नंदावत ने बताया कि 11 अक्टूबर शनिवार और 12 अक्टूबर रविवार के प्रवचन भी सुभाष नगर जैन स्थानक में ही होंगे। ज्ञात रहे कि महासाध्वी ललिता महाराज आदि का सुभाष नगर स्थित महावीर भवन स्थानक में ही चातुर्मास चल रहा है। इस दौरान सुभाष नगर जैन सोसायटी, महिला प्रकोष्ठ सुभाष नगर, चातुर्मास समिति सुभाष नगर व सुभाष नगर युवक परिषद के सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर सभी सदस्यों ने जनजन को आयोजन में आने का आव्हान किया।

Next Story