उदयपुर समाचार: गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 16 घरेलू व 2 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 16 घरेलू व 2 कमर्शियल सिलेंडर जब्त
X


उदयपुर, देशव्यापी व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों के उपयोग पर लगाई गई रोक के क्रम में गुरुवार को जिला रसद अधिकारी प्रथम, सुश्री सृष्टि डबास के निर्देशन में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफलिंग की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई। अवैध तरीके से एक सिलेण्डर से दूसरे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करने एवं कालाबाजारी की शिकायत पर प्रवर्तन अधिकारी गिर्वा डॉ. निशा मुन्दडा एवं प्रवर्तन अधिकारी (शहर) मानसी पण्ड्या द्वारा आरके सर्कल के पास पेट्रोल पम्प शिव कॉलोनी हॉकर एचपी गैस एजेंसी द्वारा एक घरेलू सिलेण्डर से कमर्शियल सिलेण्डर में गैस का ट्रासफर किया जा रहा था अतः मौके पर कुल 16 घरेलू 02 कमर्शियल एवं गैस ट्रासफर करने की बांसूरी जब्त की गई।

जिला रसद अधिकारी द्वारा बताया गया कि उक्त कार्यवाहियों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रावधानों के आलोक में कार्यवाही की जायेगी।

पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने को लेकर बैठक आयोजित

48 घंटे में प्राथमिकता से कनेक्शन जारी करने के दिए निर्देश

उदयपुर, । प्रमुख शासन सचिव महोदय, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, द्वारा आहूत वीसी के दौरान एवं जिला कलक्टर महोदय नमित मेहता द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना में गुरूवार को सांय 4.30 बजे जिला रसद अधिकारी, उदयपुर, ऑयल कम्पनी के जिला समन्वयक एवं सीजीडी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक आहूत की गई।

सर्वप्रथम जिला रसद अधिकारी, द्वारा औधागिक/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग में लिये जा रहे व्यवसायिक सिलेण्डरों की कम उपलब्धता एवं उपलब्ध स्टॉक पर अत्यधिक दबाव होने के कारण पंजिकृत व्यवसायिक सिलेण्डरों के उपयोगकर्ताओं को पीएनजी के अन्तर्गत आवेदन करने एवं इस हेतु सीजीडी के प्रतिनिधियों को औधोगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सूची उपलब्ध कराने हेतु ओएमसी के विक्रय अधिकारियों को अविलम्ब सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिला रसद अधिकारी सुश्री सृष्टि डबास द्वारा सीजीडी के प्रतिनिधियों रूट मेप उपलब्ध कराने हेतु कहा गया ताकि अधिक प्रभावी तरीके से कम समय में पीएनजी के अन्तर्गत कनेक्शन संस्थापित किये जा सके। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया की जिन स्थानों पर पूर्व से ही पाईप लाईन क्रियाशील है वहॉ प्राथमिकता से आगामी 48 घण्टो में कनेक्शन जारी किये जाये।

सीजीडी के प्रतिनिधि धवल द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में उदयपुर जिले में प्रतापनगर चित्रकुट नगर शोभागपुरा न्यू भुपालपुरा, रघुनाथ पुरा न्यू आरटीओ, केशव नगर, न्यू अशोक नगर, खारा कुआ, भुवाणा, बेदला, बड़गॉव, न्यू नवरतन कोम्पलेक्स, सुखेर मंगलम कोम्पलेक्स, तुलसी नगर, धुणी माता, उदयपुर सिमेन्ट वर्क्स, एवं गुडली इन्डस्ट्रीयल ऐरीया में उनके द्वारा पीएनजी के अन्तर्गत उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रहीं है।

बैठक में मोजुद ओएमसी के जिला समन्वयक शलोक गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया की आज सांय तक उनके द्वारा रूट मेप के अनुसरण में प्राथमिकता देते हुये औधोगिक/व्यवसायिक की सूची उपलब्ध करवा दी जायेगी। श्री धवल द्वारा प्राप्त सूची के क्रम में संभावित उपभोक्ताओं को त्वरित गती से पीएनजी के तहत कनेक्शन जारी करने हेतु आश्वस्त किया गया।

सीजीडी के प्रतिनिधि द्वारा बैठक में अवगत करवाया की उपरोक्त क्षैत्रो में इनके द्वारा घरेलू श्रेणी के अन्तर्गत कुल 3000, व्यवसायिक श्रेणी के अन्तर्गत 10, एवं औद्योगिक श्रेणी के अन्तर्गत 01 प्रतिष्ठान पंजीकृत किये जाकर कनेक्शन दिये गये है।

जिला रसद अधिकारी, द्वारा सीजीडी के प्रतिनिधि द्वारा अधिक जागरूकता, लाने हेतु अधिक प्रचार प्रसार (समाचार पत्रो मे विज्ञापन पेम्पलेट) की आवश्यकता पर जोर दिया गया तथा साथ ही समय-समय पर प्रगति से इस कार्यालय को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ताकि जिला कलक्टर महोदय एवं अन्य उच्च अधिकारियों को तथ्यात्मक स्थिति से अवगत कराया जा सके।

बैठक में श्लोक गुप्ता, विक्रय अधिकारी भारत पेट्रोलियम एवं नोडल अधिकारी, अंकुश भार्गव, विक्रय अधिकारी एचपीसीएल, धवल रूप चन्दानी, अडानी गैस, उदयपुर श्रेंयाश शर्मा, पियुष सिंह वेभव दधीच सहायक प्रबन्धक अडानी गैस उपस्थित रहें।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग छात्रावासों में प्रवेश शुरू

उदयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर द्वारा जारी आदेशानुसार विभाग द्वारा संचालित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों (विद्यालय स्तरीय) में वर्ष 2026-27 के लिये 27 मार्च से ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया शुरु की जा रही हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि छात्रावासों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन विभागीय वेबसाइट पर नवीन प्रवेश पोर्टल एसजेएमएस के माध्यम से आमंत्रित किये जा रहे हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 नियत की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की प्रथम मैरिट सूची 10 अप्रेल, द्वितीय सूची 23 अप्रेल, तृतीय सूची 4 मई एवं चतुर्थ सूची 11 मई 2026 को जारी की जायेगी। अंतिम वरीयता सूची जारी करने के बाद भी स्थान रिक्त रहने पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। पूर्व से छात्रावास में प्रवेशित छात्रों को उनकी गत वर्ष की अंकतालिका तथा प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित छात्रावास अधीक्षक द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन कर नियमानुसार प्रवेश दिया जायेगा।

कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : तृतीय दिवस ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक अनुभवों से भरपूर

उदयपुर, । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम” के तृतीय दिवस पर प्रतिभागियों ने उदयपुर की ऐतिहासिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का समृद्ध अनुभव प्राप्त किया।

दिन की शुरुआत उदयपुर की प्रसिद्ध सहेलियों की बाड़ी के भ्रमण से हुई, जहाँ प्रतिभागियों ने प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक महत्व को नजदीक से देखा तथा मेवाड़ की समृद्ध विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात प्रतिभागियों को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया। यहाँ प्रोफेसर विक्रमादित्य डेव द्वारा एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने कृषि, नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। दोपहर भोजन के पश्चात प्रतिभागियों ने सिटी पैलेस उदयपुर का भ्रमण किया, जहाँ उन्होंने मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास, राजसी स्थापत्य कला एवं परंपराओं को करीब से जाना। इसके उपरांत लोक धरोहर उदयपुर में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया गया। राजस्थान की लोक संस्कृति, नृत्य एवं संगीत की मनमोहक झलक ने सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिला युवा अधिकारी शुभम पुरबिया ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ युवाओं को देश की विविध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ आपसी समझ, एकता एवं भाईचारे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

लेखा एवं कार्यालय स्टॉफ प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग शिविर सम्पन्न


उदयपुर । हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य राज्य उदयपुर के तत्वाधान में बुधवार को राज्य प्रशिक्षण केंद्र गोवर्धन विलास, सेक्टर 14 उदयपुर में लेखा एवं कार्यालय स्टॉफ प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग शिविर सम्पन्न हुआ।

संचालक रिपुदमन सिंह गिल राज्य संगठन आयुक्त स्काउट ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश से 40 जिला ऑर्गेनाइजर और जिला प्रभारी प्रशिक्षण लिया। मुख्य अतिथि राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यालय व प्रशिक्षण में कुशल नेतृत्व व्यक्ति को आगे बढ़ता है, और प्रदेश के प्रत्येक बालक बालिकाओं को स्काउटिंग का लाभ मिलना चाहिए इसके लिए हम सब को मजबूती से आगे बढ़ाना है। राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन कहा की स्काउट गाइड की कला, दक्षता, नेतृत्व को और मजबूत कैसे किया जाए इस पर विस्तार से चर्चा की।

सहायक लेखा अधिकारी महक सनाढ्य ने लेखा मद के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की व दिशा निर्देश प्रदान किये। पवन कुमार अकाउंट प्रभारी ने वर्तमान सत्र के अकाउंट के बारे में चर्चा की और आगामी वर्ष अकाउंट से संबंधित गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Next Story