मैदान में उतरा प्रशासन: खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, रोमांचक मुकाबलों से बढ़ा उत्साह


उदयपुर, । उदयपुर में गुरूवार से प्रारंभ हुई 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन रोमांच मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने मैदान में दमखम दिखाया।

जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि गुरूवार को खेले गए बॉस्केटबॉल मैचों में जयपुर ने जोधपुर, बीकानेर ने जयपुर मुख्यालय, उदयपुर ने अजमेर, कोटा ने भरतपुर तथा उदयपुर संभाग ने भरतपुर को हराया। क्रिकेट में जयपुर मुख्यालय ने उदयपुर को 32 रन से हराया। इसी प्रकार जयपुर संभाग ने भरतपुर को 9 विकेट, बीकानेर ने भरतपुर को 45 रन, अजमेर ने जयपुर मुख्यालय को 8 विकेट, जोधपुर ने जयपुर संभाग को 4 विकेट, उदयपुर ने कोटा को 8 विकेट तथा कोटा ने अजमेर को 108 रनों से पराजित किया।

टेबल टेनिस महिला वर्ग में उदयपुर ने जयपुर, जयपुर ने जोधपुर, उदयपुर ने बीकानेर व बीकानेर ने जोधपुर को हराया। टेबल टेनिस पुरूष वर्ग में बीकानेर ने जयपुर मुख्यालय, जयपुर संभाग ने भरतपुर, बीकानेर ने जयपुर संभाग, भरतपुर ने जयपुर संभाग को पराजित किया। कोटा ने अजमेर, जोधपुर ने जयपुर और अजमेर को मात दी। वॉलीबाल पुरूष वर्ग में बीकानेर ने उदयपुर, जोधपुर ने जयपुर मुख्यालय, उदयपुर ने जयपुर मुख्यालय, अजमेर ने कोटा, जयपुर ने भरतपुर तथा अजमेर ने जयपुर संभाग को पराजित किया।

कबड्डी महिला वर्ग में अजमेर ने बीकानेर, जयपुर मुख्यालय ने भरतपुर, जयपुर संभाग ने उदयपुर को हराया। जोधपुर टीम के नहीं आने पर कोटा को लीग मैच में विजयी घोषित किया गया। वहीं पुरूष वर्ग में भरतपुर ने उदयपुर को हराया।

Next Story