अलग-अलग के व्यंजनों के जायके से महक उठा अहिंसा जैन व्यंजन प्रतियोगिता ‘संयम से स्वाद’

उदयपुर । सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में सोमवार 23 मार्च को महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में जीतो लेडिज विंग उदयपुर की ओर से अहिंसा जैन व्यंजन प्रतियोगिता ‘संयम से स्वाद’ का आयोजन आयड़ स्थित आत्म वल्लभ आराधना भवन में आयोजित किया गया।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि आयोजन में तीन अलग-अलग श्रेणियों अहिंसा, संयम व परिग्रह स्टेशन पर फ्लेम लेस व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अहिंसा स्टेशन पर प्रतिभागियों को नाश्ता, संयम स्टेशन पर मिठाई तथा परिग्रह स्टेशन पर 2 तरह के पेय पदार्थ तैयार करने थे। अहिंसा स्टेशन पर प्राची जैन, ऋतु चावत व राजकुमारी बोर्दिया, परिग्रह स्टेशन पर गुंजन जैन, बीना नागौरी व मनस्वी नागोरी, संयम स्टेशन पर करिश्मा जैन, मंजूला मेहता तथा स्वाती जैन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। जिन्हे जिन्हे क्रमश: 3100, 2100 व 1100 का नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह से सम्मानित मुख्य अतिथि समाजसेविका नीना सिंघवी, सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा अंजली सुराणा ने सम्मानित किया।
जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा अंजली सुराणा ने बताया कि अहिंसा जैन व्यंजन प्रतियोगिता संयम से स्वाद तक का आयोजन में बिना आग व कैमिकल से बने व्यंजन, पेय पदार्थ सहित भोजन बनाया गया। सभी प्रतिभागियों ने जैन परम्परा को पुष्ट करते हुए बिना प्याज, लहसून व जमीकंद के स्वयं द्वारा बनाए गए तीन अलग-अलग समूहों द्वारा (नाश्ता, मिठाई व पेय पदार्थ) तैयार कर कर कार्निवल में पारम्पारिक एवं डेकोरटिव तरीक से प्रस्तुत किया। जिसे देखकर दर्शक दिर्घा में बैठी सैकड़ों महिलाओं की दाद मिली। अहिसां व्यंजन प्रतियोगिता में बने तरह-तरह के व्यंजनों के जायके से पूरा सभागार महक उठा। निर्णायिका के रूप में अलिशा सियाल व रोमा भारद्वाज ने अपनी भूमिका निर्वहन की जिन्हे मेवाड़ी परम्परानुसार उपरणा व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
- इन प्रतिभागियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
अहिंसा स्टेशन में नीलम जैन, वंशिका जैन, श्वेता नेनावटी, नैनीश्री दोशी, प्राची जैन, करिश्मा जैन, जया जैन, आकांक्षा जैन, दीप्ति मेहता, अर्चना छाजेड़, कविता जैन, ऋतु चावत, रेखा कोठारी, अनुपमा मेहता, राज कुमारी बोरडिय़ा, वहीं दूसरे संयम समूह जिसमें मिठाई तैयार करनी थी। उसमें करिश्मा जैन, स्वप्निल दोशी, प्रियंका जैन, दीक्षिता जैन, भावना जैन, शीला जैन, मोहिनी जैन, अमिता जैन, बेला जैन, मंजुल मेहता, अनुशा जैन, मुक्ता जैन, श्वेता पोरवाल, सीमा मेहता, स्वाति जैन ने भाग लिया। तथा तीसरा परिग्रह समूह जिसमें 2 पेय पदार्थ तैयार करने थे उसमें किरण जैन, रंजना जैन, गुंजन जैन, मोनिका जैन, मानसवी नागोरी, बीना नागोरी, कल्पना जैन, हिमादरी सिंघवी, स्वाति गांधी, इशिका जैन, अलका जैन, स्नेहलता चोरडिय़ा, इशिका जैन, नंदिनी छाजेड़, श्वेता सुराणा ने भाग लिया।
आयोजन को महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत, जीतो चेयरमैन यशवंत आंचलिया, परिषद कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्षा अंजली सुराणा द्वारा तथा आभार मुख्य सचिव ऋतु मारू द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंकिता करणपुरिया ने किया।
इस अवसर पर सकज जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, मंजू बोर्दिया, रेखा हरण, रेखा बोहरा, उर्मिला नागोरी, बीना मारू, वनिता ओर्डिया, अंकिता करणपुरिया, महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, बीजेएस लेडिज विंग अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड, महामंत्री रचिता मोगरा आदि मौजूद रहे।
- महाआरती व भारत माता पूजन आज
जेएसजी मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरूण माण्डोत ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जेएसजी मेवाड़ रीजन की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत सर्व समाज की सहभागिता के साथ मंगलवार 24 मार्च शाम ६.30 बजे फतहसागर पाल स्थित टाया स्टेट पर भारत माता की महाआरती एवं पूजन का आयोजन होगा। जिसमें देश भक्ति पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की जाएगी। इस आयोजन में उदयपुर के सर्व समाजजनों की सहभागिता रहेगी।
