पैरालीगल वॉलेंटियर के 25 पदों पर आवेदन आमंत्रित

उदयपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निद्रेशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर द्वारा विधिक सेवा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए उदयपुर मुख्यालय, तालुका मावली, वल्लभनगर, कानोड, खैरवाडा, झाडोल, गोगुन्दा पर कुल 25 पैरालीगल वोलेन्टीयर्स का मनोनयन पूर्णतया अस्थायी आधार पर किया जा रहा है।
प्राधिकरण सचिव एडीजे कुलदीप शर्मा बताया कि पैरालीगल वोलेन्टीयर्स बनने के लिये 21 वर्ष से अधिक उम्र के 10वीं पास व्यक्ति जैसे सेवारत एवं सेवानिवृत शिक्षक, सेवानिवृत राजकीय कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक, एम.एस.डब्ल्यू. छात्र/छात्राऐं एवं शिक्षक, आंगन बाडी कार्यकर्ता, चिकित्सकगण, विधि छात्र/छात्राऐं, गैर राजनैतिक स्वयं सेवी समूह (एन.जी.ओ.) के सदस्यगण, महिला संगठनों के कार्यकर्ता, पिछडे तबको के लिये कार्य कर रहे स्वयं सेवी समूहों के सदस्यगण, समाज सेवी व सामाजिक कार्यकर्ता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित संगठनो के लिये कार्य कर रहे कार्यकता र्पात्र हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 बजे से 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय परिसर उदयपुर के कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर 18 फरवरी 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उदयपुर के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं। पैरालीगल वोलेन्टीयर्स को चयन करने के समस्त अधिकार चयन समिति के पास सुरक्षित रहेंगे।
मनोनित पैरालीगल वोलेन्टीयर्स आमजन को कानूनी जानकारियां प्रदान करने के साथ आमजन एवं विधिक सेवा संस्थानों के मध्य कड़ी का कार्य करेंगे। वोलेन्टीयर्स को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा निर्धारित 750/- रूपये प्रतिदिन कार्य करने के हिसाब से मानदेय देय होगा।
