पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, । विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु दिए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारो ( पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्मश्री ) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों ( कला, सामाजिक कार्य, लोक, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सरकारी कर्मचारी आदि) में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं।
केबिनेट सचिवालय के आदेशानुसार आगामी गणतंत्र दिवस 2027 को दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उक्त आवेदन एमएचए (मिनिस्ट्री ऑफ होम अफियर्स) की वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। आवेदन 31 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे तथा प्रस्ताव संबंधित जिला कलक्टर द्वारा अनुसंशित होना आवश्यक है।
Next Story
