विधानसभा अध्यक्ष देवनानी 15 को उदयपुर में

उदयपुर । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 15 सितम्बर को उदयपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार देवनानी सोमवार रात 8 बजे सडक मार्ग द्वारा आबूरोड से उदयपुर पहुंचेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा। अगले दिन 16 सितम्बर को सुबह 8ः20 बजे डबोक एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tags
Next Story
