आईटीआई प्रतापनगर में जागरूकता शिविर 19 को

उदयपुर । राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम आरएसएलडीसी द्वारा सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए राजकीय आईटीआई प्रताप नगर उदयपुर में 19 सितम्बर 2025 को जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। आरएसएलडीसी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विदेश प्रस्थान के मामले में जागरूकता फैलाना और यात्रा के लिए सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोक्टर ऑफ इमीग्रेषनरी ;पीओई महेन्द्र कुमार एवं आरएसएलडीसी की ओर से राजेश मीना, प्रबंधक -ओपीबी, रमेश सांभरिया, सहायक प्रबंधक-ओपीबी, भी भाग लेगे एवं युवाओं को जागरूक करेगें। इस शिविर में संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ के द्वारा चर्चा की जाएगी और यहा प्रवासियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Tags

Next Story