जागरूकता कार्यशाला आयोजित

उदयपुर, । महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत विकल्प संस्थान द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना नाई से विधिक परामर्शदाता ममता गोस्वामी और गोगुंदा सुपरवाइज़र सीमा चौहान द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगुंदा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में सुपरवाइजर सीमा चौहान द्वारा बालक बालिकाओं को शिक्षा सेतु योजना की जानकारी देते हुए निःशुल्क कंप्युटर शिक्षा के बारे में बताया गया। इसके अलावा विवाह की सही उम्र, बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई। महिला सलाह सुरक्षा केंद्र से विधिक परामर्शदाता ममता गोस्वामी द्वारा बालिकाओं को केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए वेब (सखी वन स्टॉप सेंटर) जिसमें आश्रय की व्यवस्था शामिल हैं के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त साइबर क्राइम के बारे में जानकारियां साझा की गई विद्यार्थियों को महिला हेल्प लाइन नंबर 181 के बारे में अवगत कराया गया। पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112,100 चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह की शपथ दिलाई गयी।
