नवनियुक्त मत्स्य अधिकारियों का आधारभूत प्रशिक्षण सम्पन्न

उदयपुर, । मत्स्य विभाग मे नवनियुक्त एवं पदोन्नत मत्स्य विकास अधिकारी, सहायक मत्स्य विकास अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षको का तीन दिवसीय आधारभूत मत्स्य प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरूवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 21 अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नवनियुक्त अधिकारियों को विभागीय योजनाएं, कार्य प्रणाली एवं प्रशासनिक प्रक्रिया की समग्र जानकारी उपलब्ध कराने के उददेश्य से किया गया।

विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार जोशी ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मे विभिन्न सत्रों मे स्थानीय एवं राज्य स्तर से आये विशय विशेशज्ञों द्वारा दिये गये व्याख्यानो की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य स्तर से विभाग के संयुक्त निदेशक धर्मेश सोडानी, उप निदेशक डॉ. अकील अहमद, अमित पुरोहित एवं मनोज कुमार मीणा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से मत्स्य पालन की विभिन्न योजनाओ एवं इनके क्रियान्वयन हेतु व्यवहारिक पहलुओ पर विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों से साझा की। इनमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, पंचायत राज संस्थाआें से विभाग को पुनः हस्तान्तरित जलाशयों की हस्तान्तरण प्रक्रिया एवं इनके मत्स्य ठेके कराने संबंधी जानकारी, विभिन्न विभागीय पोर्टल एवं इनके संचालन संबंधी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर से अहसान अहमद छीपा सेवानिवृत आर.ए.एस. अधिकारी, संतोश कुमार जैन एवं पवन कुमार शर्मा सेवानिवृत मुख्य लेखाधिकारी, भंवर लाल पंचाल सेवानिवृत अधिशाशी अभियन्ता, जल संसाधन विभाग, चेतना भाटी उप अधीक्षक पुलिस, एवं वेकेटेश्वर शर्मा भारतीय वन सेवा अधिकारी द्वारा विभिन्न विशयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई। कार्यक्रम के अन्त में विभाग की निदेशक संचिता बिश्नोई आईएएस ने प्रशिक्षणार्थीयो से कार्यक्रम का फीड बैक प्राप्त किया एवं उन्हे प्रशिक्षण में सीखी गई जानकारी को दैनिक उपयोग में लाने एवं विभागीय योजनाओं का संचालन पूर्ण मनोयोग से करने का आहान किया। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. दीपिका पालीवाल का भी सहयोग रहा।

Tags

Next Story