भारत विकास परिषद पद्मिनी ने तिलक और जल पूजन के साथ मनाया भारतीय नव वर्ष

उदयपुर। भारत विकास परिषद 'पद्मिनी' शाखा द्वारा भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष डॉ. शिल्पा पामेचा के सानिध्य में आयोजित इस समारोह में सभी सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नए वर्ष का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम संयोजक अंजू चोपड़ा और डिंपल सुहालका ने बताया कि नव वर्ष के स्वागत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से जल पूजन किया। इस दौरान एक-दूसरे के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र (रोली) बांधकर मंगलकामनाएं दी गईं। सदस्यों ने गुड़ खिलाकर परस्पर मुंह मीठा कराया और नव संवत्सर की बधाई दी।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी सदस्यों ने आगामी वर्ष में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में सचिव डॉ. बलदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष सोनिका चोरड़िया, उपाध्यक्ष प्रीति जैन, संगठन मंत्री कपिला भारद्वाज सहित हेमा कंठालिया, सरोज कोठारी, प्रमिला पोरवाल, प्रियंका कोठारी, गायक रेनू सिरोया, बीना अग्रवाल, संगीता कोठारी, वैशाली जैन और रेखा रानी जैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहीं।
