अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शनिवार को उदयपुर आयेगें

By - vijay |9 Oct 2025 11:40 PM IST
उदयपुर । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य शनिवार अपरान्ह वायुयान द्वारा दिल्ली से उदयपुर आयेंगे एवं अपरान्ह 2 बजे सर्किट हाउस उदयपुर से सडक मार्ग द्वारा माउंट आबू के लिए प्रस्थान करेंगें। वे 13 अक्टूबर सोमवार को माउंट आबू सिरोही से प्रस्थान कर सडक मार्ग द्वारा उदयपुर सर्किट हाउस पहुचकर “एक पेड मां के नाम” अभियान के तहत पोधारोपण कार्यक्रम में भाग लेगें एवं 11ः45 बजे विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे तत्पश्चात अपरान्ह 1ः30 बजे आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। वे 14 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story
