चेतना भाटी को मिला राज्य स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार

चेतना भाटी को मिला राज्य स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार
X

उदयपुर, । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में श्रीमती चेतना भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजस्थान पुलिस को महिलाओं और बालिकाओं के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान पुरस्कार के तहत 21 हजार के नगद पुरस्कार प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। वर्तमान में यह सीआईडी एसएसबी जोन उदयपुर में कार्यरत है । इन्हें पूर्व में दो बार डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया जा चुका है एवं मुख्यमंत्री के द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के लेखन महिला सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के संबंध में समय-समय द्वारा लिखे गए स्लोगन , लेखों भाषणों और कविताओं के द्वारा जन जागृति पैदा करने के प्रयासों के फल स्वरूप ने कई बार सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के द्वारा सम्मानित किया गया है। उक्त पुरस्कार प्राप्त करने वाली यह राजस्थान पुलिस की पहली महिला अधिकारी है ।

Next Story