मुख्य सचिव शुक्रवार को आएंगे

उदयपुर, । राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास शुक्रवार एवं शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि मुख्य सचिव शुक्रवार शाम 6 बजे नाथद्वारा से उदयपुर पहुंचेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा। अगले दिन शनिवार को प्रातः 8 बजे रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और फैकल्टी सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। प्रातः 9 बजे मुख्य सचिव आरएसएमएमएल ऑफिस पहुंच कर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11 बजे आईआईएम उदयपुर पहुंचकर फैकल्टी के साथ संवाद करेंगे तथा संस्थान की गतिविधियों की जानकारी लेंगे। मुख्य सचिव 2 बजे उदयपुर से निम्बाहेडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story
