बेटी को मृत मानकर किया शोक और गौरणी धूप दस्तूर, परिवार ने संबंध तोड़ा

बेटी को मृत मानकर किया शोक और गौरणी धूप दस्तूर, परिवार ने संबंध तोड़ा
X

उदयपुर। उदयपुर शहर से सटे प्रतापनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को मृत मानते हुए उसका शोक संदेश छपवाया और पूरे परिवार के साथ उसके लिए गौरणी धूप दस्तूर आयोजित किया। पिता ने बेटी को वसीयत से भी बेदखल करने का निर्णय लिया और परिवार ने उसके साथ सभी संबंध तोड़ दिए।

मामले के अनुसार, परिवार ने दो महीने पहले ही बेटी की समाज के युवक से शादी करवाई थी। लेकिन बेटी ने अपने पति और ससुराल वालों को धोखा देकर प्रेम विवाह कर लिया और दोनों परिवारों से नाता तोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। पिता और परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटी नहीं मानी।

पिता ने बताया कि 23 जनवरी को बेटी अपने प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस की मदद से वे 28 जनवरी को बेटी तक पहुंचे और दो दिन में दो बार बातचीत की, लेकिन बेटी ने किसी भी संबंध को स्वीकार नहीं किया। उसने स्पष्ट कर दिया कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है।

पिता ने कहा कि अब उनके लिए बेटी मर चुकी है और हिंदू धर्म के अनुसार उसके लिए सभी सामाजिक रीति-रिवाज निभाए गए। उन्होंने कहा कि अब उनका बेटी से कोई लेना-देना नहीं है।

Tags

Next Story