भारतीय संस्कृति एवं हिंदू परंपराओं का संरक्षण व संवर्धन पर किया मंथन

उदयपुर,। अनुकृति ग्रुप की ओर से क्लब की महिलाओं के लिए रेट्रो थीम पर एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पुरानी प्रसिद्ध कलाकारों की वेशभूषा धारण कर रेट्रो दौर की यादों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर रेट्रो थीम पर आधारित एक विशेष हाउज़ी गेम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अनुकृति ग्रुप की अध्यक्षा अनीता माहेश्वरी ने बताया कि अनुकृति ग्रुप का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं हिंदू परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में राजस्थानी लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। साथ ही गणेशजी की आरती एवं भक्ति गीत सामूहिक रूप से गाए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मलमास (खरमास) क्या होता है, उसका धार्मिक महत्व, नियम एवं परंपराओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में मनोरंजन, संस्कृति एवं धार्मिक ज्ञान का एक सुंदर संगम रहा, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता महेश्वरी एवं मंदाकिनी धावाई ने की। कार्यक्रम में अनुकृति ग्रुप की कार्यकारिणी सदस्याएं शैली चोबीसा, वर्षा सोनी, मंजु पुरबिया एवं तरुणा धावाई का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर पूजा धाभाई, सुशीला देवपुरा, पूजा टेलर, चंद्रकला कुमावत, गीता सिंगल, गीता राव, ललिता राठौड़, विमला पंवार, प्रतिभा कुमावत, मधु कुमावत, तरुणा सोनी, शारदा सोनी, कल्पना पुरबिया, यशोदा सोनी, सुनीता सुहालका, सपना टोंक, वीणा शकदीप, सुमन कुमावत, कोमल चौधरी, योगिता धाभाई, वैशाली धाभाई, पूजा धाभाई एवं रेणु वर्मा सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।
