जिला ई-गर्वनेन्स सोसायटी की बैठक

जिला ई-गर्वनेन्स सोसायटी की बैठक
X

उदयपुर । जिला ई-गर्वनेन्स सोसायटी की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी गिर्वा अवुला सांईकृष्ण, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सुश्री पूजा साहू एवं एनालिस्ट-कम-प्रोग्रामर हितेश कुमार पूर्बिया सहित सोसायटी के सदस्य के रूप में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

बैठक में एडीएम सिटी ने जिले में संचालित विभिन्न ई-गवर्नेन्स योजना यथा ई-मित्र, आधार, सीईएलसी, एसएसओ-हेल्पडेस्क, ओएफसी, एफटीटीएच, आरएसडब्ल्यूएएन इत्यादि की समीक्षा की। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-मित्र कैम्प ड्यूटी के लंबित भुगतान किये जाने हेतु सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये गये। ई-मित्र मोबाईल एप का उपयोग बढ़ाने हेतु एवं विभिन्न विभागों में संचालित आई.पी. फोन के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त बीबीएनएल एण्ड एफटीटीएच को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड के उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया। एस.एस.ओ. हेल्पडेस्क में राजकीय कार्मिकों एवं आम नागरिकों के द्वारा अद्यतन किये जाने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई।

Next Story