जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक 18 को

उदयपुर, । आम जन के अभाव अभियोग प्राप्त कर उन पर नियामानुसार त्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार 18 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में राजस्थान सम्पर्क आई.टी. केन्द्र जिला कलक्टर कार्यालय उदयपुर में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि बैठक में सतर्कता समिति के पूर्व में पंजीकृत प्रकरणों पर प्रगति की समीक्षा की जाकर निस्तारित किए जाएंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को अपेक्षित रिपोर्ट निर्धारित समय पर भिजवाने तथा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
Tags
Next Story
