डॉ. देवेंद्र बने आईएपी नॉर्थ जोन उपाध्यक्ष, बढ़ाया राजस्थान का मान

By - vijay |2 Nov 2025 1:10 AM IST
उदयपुर,। भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी के हाल ही में हुए राष्ट्रीय चुनावों में उदयपुर के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सरीन ऐतिहासिक विजय दर्ज करते हुए नॉर्थ ज़ोन वाइस प्रेसिडेंट के पद पर चुने गए हैं। 25 साल बाद राजस्थान को यह गौरव मिला है।
वर्ष 2026 के लिए वाइस प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. सरीन अब राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वे बाल चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमिनारों, वर्कशॉप्स और कॉन्फ्रेंसेज़ में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राजस्थान से इस चुनाव में एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर के रूप में डॉ. विष्णु पंसारी, डॉ. बी.एल. मेघवाल और डॉ. अनुराग तोमर भी निर्वाचित हुए हैं।
Tags
Next Story
