वृद्धजन देखभालकर्ता प्रशिक्षण आयोजित

उदयपुर, । अटल वयो अभ्युदय योजना अन्तर्गत उदयपुर जिले में संचालित समस्त वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह एवं स्वयंसिद्धा आश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर रहे समस्त देखभालकर्त्ताओं हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को तारा संस्थान द्वारा संचालित मॉ द्रोपदी वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया।

संयुक्त निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर गिरीश भटनागर ने बताया कि वृद्धजन देखभाल संबंधी प्रशिक्षण का उद्देश्य वृद्धजनों की समुचित, सुरक्षित एवं सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ मानव जैन द्वारा वृद्धजनों की दिनचर्या व स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ शोभालाल औदिच्य द्वारा उनके पोषण व संतुलित जीवन के बारे में बताया गया। वृद्धावस्था देखभाल विशेषज्ञ डॉ प्रणव भावसार ने देखभालकर्ताआें से दैनिक देखभाल, कौशल, प्राथमिक उपचार व मानसिक स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

सहायक निदेशक, अरूषि जैन ने राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु दी जा रही आवश्यक सुविधाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण से पूर्व तारा संस्थान द्वारा वृद्धजनों के लिए सामान्य चिकित्सकीय जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। संस्थान से शैलेष बक्षी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समस्त संस्थाओं के देखभालकर्ता व वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Next Story