पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के निधन पर जताया शोक, परिजनों को बंधाया ढांढस
X

उदयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवारको उदयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विविध आयोजनों में भाग लिया।

देवनानी शनिवार सुबह विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस उदयपुर आए। सर्किट हाउस में कुछ देर रूकने के बाद देवनानी उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. गिरिजा व्यास के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों ने मुलाकात कर डॉ व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया देवनानी ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर देवनानी ने डॉ. व्यास के साहित्यिक योगदान को भी याद किया और कहा कि उनकी रचनाएं हमेशा समाज को नई दिशा और प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदानकरने की प्रार्थना की।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने पूर्व महापौर रजनी डांगी के निवासपर भी पहुंचे तथा उनके पति वीरेंद्र डांगी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। देवनानी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकांत शर्माके निवास पर पहुंच कर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया।इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा, समाजसेवी प्रमोद सामर, गजपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story