ग्रामोत्थान शिविरों में किसानों को त्वरित राहत, योजनाओं का मिला सीधा लाभ

उदयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में के ग्रामोत्थान शिविर (सशक्त किसान-समृद्ध राजस्थान) के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न गिरदावर सर्कल में आयोजित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का त्वरित लाभ प्रदान किया गया।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने बताया कि गिरदावर सर्किल ईसवाल मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत ईसवाल में गुरुवार को आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में ग्राम डूलावतो का गुड़ा निवासी वाली बाई पत्नी बंसीलाल पालीवाल को कृषि विभाग की फार्म पोण्ड योजना के अंतर्गत 73 हजार 500 की वित्तीय स्वीकृति मौके पर प्रदान की गई। शिविर में त्वरित स्वीकृति मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए राज्य सरकार एवं ग्रामोत्थान शिविरों की सराहना की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में गिरदावर सर्किल घासा की ग्राम पंचायत घासा में हनुमान पार्क में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में कृषि विभाग द्वारा परता पिता प्यारा को फार्म पोण्ड निर्माण पर 63 हजार की सब्सिडी राशि प्रदान की गई। लाभार्थी ने बताया कि पूर्व में सिंचाई के लिए पानी की समस्या के कारण खेती प्रभावित हो रही थी, लेकिन फार्म पोण्ड निर्माण से वर्षा जल संग्रह कर सिंचाई संभव हो सकी और फसल उत्पादन में वृद्धि हुई। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
कैप्शन- ग्राम पंचायत ईसवाल- उदयपुर। ग्राम उत्थान शिविर में लाभ प्रदान करते हुए।
ग्राम पंचायत घासा- उदयपुर। शिविर में लाभ प्रदान करते हुए।
