तीन दिवसीय महावीर जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज

तीन दिवसीय महावीर जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज
X

उदयपुर । सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्थान महावीर जैन परिषद के तत्ववाधान में आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्मकल्याणक महोत्सव पर आयोजित 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में तीसरे दिन शनिवार 14 मार्च को तीन दिवसीय महावीर जैन प्रीमियर लीग सीजन-2 बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला टीमों के क्वाटर फाईनल सहित कई मुकाबले हुए। समारोह में महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक व सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य, महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर की अध्यक्षता में तथा विशिष्ठ अतिथि बीजेएस उदयपुर के अध्यक्ष दीपक सिंघवी थे। आयोजन सुखेर स्थित अर्बन स्क्वायर मॉल के फुकेट स्पोर्ट्स एरिना टर्फ में हुआ।

महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि दूधिया रोशनी में आयोजित सभी मैच नॉकआउट आधार पर हो रहे है। दूसरे दिन कुल 20 मैच आयोजित हुए। देर रात तक चले मुकाबले में खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के लिए सैकड़ों दर्शक डटे रहे और चौके-छक्को व विकटों पर चियर्स करते हुए टीम का मनोबल बढ़ा रहे थे।

बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि शनिवार को महिलाओं के चार क्वाटर फाईनल मुकाबले आयोजित हुए। जिसमें क्वार्टर फाइनल मैच में रिद्धित फाइनवल्र्ड बनाम महावीर एकेडमी, अर्चना सुपर 7 बनाम भारतीय ज्वेलर्स फीमेल, माउंट लिट्रा जी स्कूल बनाम जीतों लेडीज विंग, बीजेएस लेडीज विंग बनाम धानी टूर्स टीम के मैच हुए। विजेता टीम सेमिफाइनल में पहंची।

युथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना व महामंत्री भाविन कच्छारा ने संयुक्त रूप से बताया कि दूसरे दिन टीम बीजेएस गर्ल्स विंग बनाम बीजेएस लेडीज विंग जिसमें बीजेएस लेडीज विंग विजेता रही। धानी टूर्स बनाम जैन जागृति सेंटर के बीच मैच हुआ जिसमें धानी टूर्स विजेता रही। जीतो लेडीज विंग उदयपुर बनाम डॉ. अनुष्का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (फीमेल) के मुकाबला हुआ जिसमें जीतो लेडीज विंग उदयपुर विजेता रही। अर्चना सुपर 7 बनाम एच.ए.एम एंटरप्राइजेज के बीच मैच हुआ जिसमें अर्चना सुपन विजेता रही। बडाला क्लासेस (फीमेल) बनाम रिडिट फिन वर्ल्ड के बीच कड़ा मुकबला हुआ जिसमें रिडिट फिनवल्र्ड विजेता रही। जैन ट्रेडर्स बनाम आकृति कैपिटल्स के बीच मैच हुआ जिसमें जैन ट्रेडर्स टीम विजेता रही। राधा रमण द रेंटल स्टूडियो बनाम कार 27 के मुकाबला हुआ जिसमें राधा रमण द रेंटल स्टूडियो टीम विजेता रही। एमआरके हार्डवेयर बनाम अरिहंत मोटर पार्ट्स के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अरिहंत मोटर पार्ट्स विजेता रही। डॉ. अनुष्का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (मेल) बनाम टेक्नोलाइन के बीच मैच हुआ जिसमें डॉ. अनुष्का ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (मेल) विजेता रही। पी. मार्ट बनाम एकलव्य एकेडमी के बीच खेल हुआ जिसमें एकलव्य एकेडमी विजेता रही। नाकोड़ा प्लाईवुड बनाम एसएमवाईएमएस के मैच हुआ जिसमें नाकोड़ा प्लाईवुड टीम विजेता रही। होटल मेपल रेजिडेंस बनाम रिद्धि सिद्धि के बीच मुकाबला हुआ जिसमें होटल मेपल रेजिडेंस टीम विजेता रही। भारतीय ज्वेलर्स बनाम महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट जिसमें भारतीय ज्वेलर्स टीम विजेता रहे। अदृश्य रियलस्टेट बनाम होटल मेपल रेजिडेंस के बीच मैच हो गया जिसमें अदृश्य रियलस्टेट टीम विजेता रही। सीक्रेट रिसॉर्ट बनाम भारतीय ज्वेलर्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सीक्रेट रिसॉर्ट टीम विजेता रही। ट्रांस कॉम लॉजिस्टिक बनाम नाकोड़ा प्लाईवुड के बीच मैच हुआ। जिसमें नाकोडा प्लाईवुड टीम विजेता रही।

इस अवसर पर सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत, कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर, बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र महात्मा, युथ विंग के जय चौधरी, यश परमार, भाविक पोखरना, आयुष वक्तावत, योरिक जैन, निमित लोढ़ा, भाविन कच्छारा, मनन कोठारी, लविश महात्मा, सर्वेश जैन, वैभव जारोली, जेनिल पोखरना, शुभम जारोली, संयम जैन, यश कोठारी, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा, महामंत्री ललित कोठारी, कोषाध्यक्ष राजेश भाणावत, महिला शाखा अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, नीतू गजावत, श्री महावीर युवा मंच संस्थान की महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा, आदि मौजूद रहे।

महावीर जैन क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मुकाबला आज

अंजली सुराणा ने बताया कि महावीर जन्मकल्याक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में भारतीय जैन संघटना यूथ विंग द्वारा आयोजित महावीर जैन प्रीमियर लीग सीजन-2 के फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह का आयोजन रविवार 15 मार्च को किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक होंगे। वहीं अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत होंगे। महिला व पुरुष दोनों के फाइनल मुकाबले खेले जाएगें जिसमें विजेता व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा।

Next Story