ट्रांसजेण्डर समुदाय के उत्थान के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन

उदयपुर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान द्वारा ट्रांसजेण्डर समुदाय के व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोडने हेतु जिला स्तरीय समिति के गठन के निर्देश ि दए गए हैं।

संयुक्त निदेशक, गिरीश भटनागर ने बताया कि समिति में 2 ट्रांसजेण्डर समुदाय के प्रतिनिधि के मनोनयन हेतु आवेदन (मय शैक्षणिक योग्यता एवं ट्रांसजेण्डर समुदाय के कल्याण कार्यो में अनुभव यदि हो) जिला कार्यालय, प्रस्तुत किए जा सकते हैं। तत्पश्चात चिन्हित नाम जिला कलक्टर महोदय के अभिशंषा से राज्य स्तर पर भिजवाए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति 9 मार्च तक आवेदन जिला कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

Next Story