राज्यपाल बागडे मंगलवार को उदयपुर में

X
उदयपुर । प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे मंगलवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे | बागडे 11ः05 बजे वायुयान द्वारा डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर सड़क मार्ग द्वारा जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ, डबोक कैम्पस के लिए प्रस्थान करेंगे। बागडे 11ः30 बजे वेस्ट जोन वाइस चांसलर मीट- 2025-2026 में हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात राज्यपाल सर्किट हाउस उदयपुर आयेंगे। बागडे 4ः15 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगें। जिला कलेक्टर नमित मेहता ने राज्यपाल महोदय के यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Next Story
