राज्यपाल बागड़े मंगलवार को उदयपुर आएंगे

उदयपुर, । राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मंगलवार को सायं 5ः15 बजे वायुयान द्वारा उदयपुर आएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल बागड़े मंगलवार शाम विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगें यहां से सड़क मार्ग द्वारा पद्मपत सिंधानिया विश्वविद्यालय, भटेवर के लिए प्रस्थान करेंगे। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात बागड़े चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल बागड़े 29 एवं 30 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ और कोटा प्रवास पर रहेंगे। 30 अक्टूबर को रात्रि 8ः40 बजे सड़क मार्ग द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक आकर 8ः45 बजे वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Tags
Next Story
