बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से गुजराती पर्यटक महिला की मौत

By - मदन लाल वैष्णव |9 Feb 2026 3:16 PM IST
उदयपुर । जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती पर्यटक महिला की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला एवं उसके परिजन सोमवार दोपहर उदयपुर -पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित घसियार श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर सडक पार कर रहे थे। इसी दौरान गोगुंदा की तरफ से आए बेकाबू ट्रेलर ने महिला को चपेट में ले लिया और महिला के शव के टुकड़े टुकड़े हो गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ आए सदस्य बिखरे शव के पास बैठ कर फुट फुट कर रोए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर महाराणा भूपाल सार्वजनिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की।
Tags
Next Story
