टीडी और डबोक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, सांसद गरासिया की अनुशंसा से नई सुविधाएं स्थापित

टीडी और डबोक में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, सांसद गरासिया की अनुशंसा से नई सुविधाएं स्थापित
X

उदयपुर, । सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जिले के टीडी एवं डबोक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना की गई। यह पहल इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की सीएसआर योजना के अंतर्गत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया की अनुशंसा पर साकार हुई।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईओसीएल राजस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख मनोज गुप्ता ने शिरकत की। इस अवसर पर समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य, सामाजिक सशक्तिकरण शोध संस्थान जयपुर की उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे। सांसद गरासिया ने कहा कि इस प्रकार की पहल से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर होगी और विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में सीएचसी टीडी प्रभारी डॉ. मीता जयसवाल एवं डबोक सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रिंस सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस पहल के तहत क्षेत्र में ब्रेस्ट कैंसर, मेमोग्राफी एवं सर्वाइकल कैंसर जांच व टीकाकरण सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।

Next Story