उदयपुर में 26-27 अप्रैल को होगा इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल

उदयपुर, । शहर में आगामी 26-27 अप्रैल को आयोजित होने वाले 6वें इंटरनेशनल क्लासिकल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल के संदर्भ में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की गई।
इस अवसर पर कथक आश्रम की संस्थापक चंद्रकला चौधरी एवं यशवंत फाउंडेशन की कनिष्का श्रीमाली ने उन्हें फेस्टिवल की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत की समृद्ध परंपरा को वैश्विक मंच प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उदयपुर की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने फेस्टिवल की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
फेस्टिवल में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा कथक, भरतनाट्यम सहित विभिन्न शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे दर्शकों को भारतीय संस्कृति की विविधता का अनुभव प्राप्त होगा। इस दौरान आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
