जय-जय-जय महावीर तुम्हारी, मां त्रिशला के नन्दन अवतारी... पर देर रात तक झुमें श्रावक-श्राविकाएं

जय-जय-जय महावीर तुम्हारी, मां त्रिशला के नन्दन अवतारी... पर देर रात तक झुमें श्रावक-श्राविकाएं
X

उदयपुर । जय-जय-जय महावीर तुम्हारी, मां त्रिशला के नन्दन अवतारी...., त्रिशला नंदन वीर प्रभु का...,जय जय महावीर बोलेगा..., जो शरण अगुंठे से, तुमसे जुदा होकर मुझे..., जैसी भी की तेरी भक्ति, मेने रंगा बसंती चोला...., जन्म लिया है महावीर ने- घणा दिणा सु मारे..., मां त्रिशला का नंदन..., क्यो भटके मन बावरे.., त्रिशला नंदनम कौन केहता.., कुछ दे या ना प्रभु पर..., महवीर जाने है सवारे घट-घट की ..., हिंसा पीडि़त विश्व राह ..., श्रद्धा की चिनी..., मेरे आंखों के तुम मां त्रिशला के तुम दुलारे हो..., महावीर जन-जन के हैं प्यारे..., महावीर फोटो थारि हीवडा मे बस गई...., लेहरा दो जीनशासन का परचम..., एक ही झंडा एक ही नारा..., मेरी झोपड़ी के भाग..., जब तक संसार में ह..., माँ त्रिशला का नंद है..., तेरस की है रात दादा..., न ओसवाल मुझे कहना, न पोरवाल हम जैन है...., वीर जी, वीर जी महावीर जी.... बोलो-मीठी मीठी वाणी... सच्चे सुख की यह निशानी..., रहे हम महावरी के मन के वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है..., कुण्डल पुर वाले..., कोयलिया गीत गाए.... भक्ति की है रात..., आदि भक्ति गीतों पर एक शाम श्रमण भगवान महावीर स्वामी के नाम पर भव्य भक्ति संध्या में हुआ। जिसमें विभिन्न भजनों पर सैकड़ों की तादात में मौजूद श्रावक-श्राविकाएं मंत्रमुग्ध होकर झुम उठे और पूरे वातावरण को महावीर के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।

महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस के सहयोग से श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में शनिवार 29 मार्च को विराट भक्ति संध्या का आयोजन 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन पर आयोजित हुआ। जिसमें बैंगलोर के राष्ट्रीय ख्यातनाम भक्ति गीत गायक विपिन पोरवाल ने अपनी भक्तिमय गीतों से समां बांध दिया। फत्तावत ने बताया कि कार्यक्रम में प्रायोजक एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस के गेंदालाल फान्दोत, विनोद-सीमा फान्दोत, अर्चिस फान्दोत परिवार तथा सम्मानित अतिथि मदन पथिक विहार धाम के अध्यक्ष मांगीलाल लोढ़ा का मेवाड़ी पगड़ी उपरणा और स्मृति चिन्ह से भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य संयोजक फत्तावत ने भक्ति संध्या आयोजन में मौजूद जन मैदिनी को को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आह्वान किया।

प्रस्तुतियों पर दर्शक भी झुमे...

भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी एवं जैन जागृति सेन्टर के अध्यक्ष अरूण मेहता ने बताया कि श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर शनिवार को आयोजित भक्ति संध्या में पोरवाल के न ओसवाल मुझे कहना, न पोरवाल मुझे कहना हम जैन है...., वीर जी, वीर जी महावीर जी.... बोलो-मीठी मीठी वाणी... सच्चे सुख की यह निशानी..., रहे हम महावरी के मन के वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है..., कुण्डल पुर वाले..., कोयलिया गीत गाए.... भक्ति की है रात..., रूम-रूम करता पधारों म्हारा भैरूजी... जुलो जुलो रे..., ऐ नाकोड़ा वाले..., धुलेवा नगरी में म्हारों... आदि भजनों के सामने दर्शक भी अपने आप को झूमने से नहीं रोक सके और प्रत्येक प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई और वंस मोर के खूब नारे लगे।

बीजेएस कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत, जेजेसी कार्यकारी अध्यक्ष नितिन लोढ़ा ने बताया कि प्रख्यात भजन गायक विपिन पोरवाल तथा म्यूजिशियन का मेवाड़ी परम्परानुसार पगड़ी व उपरणा से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता ने किया तथा कार्यक्रम का सुन्दर संचालन बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा किया गया। सम्मानित अतिथि के रूप में अरिहंत ग्रुप के सुरेश गुंदेचा, शहर विधायक ताराचंद जैन, सीए महावीर चपलोत मौजूद रहे जिनका मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बीजेएस महामंत्री जितेन्द्र सिसोदिया, जेजेसी महामंत्री ललित कोठारी ने बताया कि इस अवसर पर विनोद - सीमा फान्दोत, यशवंत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी, श्याम नागौरी, महेन्द्र तलेसरा, महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठारी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, बीजेएस कोषाध्यक्ष विरेन्द्र महात्मा, जेजेसी कोषाध्यक्ष राजेश भाणावत, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, बीजेएस लेडिज विंग अध्यक्षा मीना कावडिय़ा, महामंत्री नीतू गजावत, जेजेसी महिला विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा, सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।

- परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह एवं आदर्श समाज की परिकल्पना विषय पर संगोष्ठी आज

महावीर जैन परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार 29 मार्च को 100 फीट रोड स्थित सोलिटियर गार्डन सभागार में प्रात: 10 बजे महावीर जैन परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा में जिसमें स्थापना काल से रहे परिषद के पूर्व संयोजक स्व. भैरूलाल धाकड़, स्व. जसवंतलाल मेहता, स्व. महावीर प्रसाद मिण्डा, सह संयोजक कालूलाल जैन को मरणोपरांत तथा देवेन्द्र छाप्या को लाइफटाईम अचीवमेन्ट सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। साथ ही 31 मार्च को आयोजित भव्य शोभायात्रा के प्रभावना लाभार्थी समाज सेवी सकल दिगम्बर समाज के शांतिलाल वेलावत तथा समाजसेवी सुरेश गुन्देचा (रत्नागिरी) को समाज गौरव अलंकरण से अलंकृत किया जाएगा। इसी दिन जैन समाज की गौरवशाली परम्परा को अक्षुण रखने के उद्देश्य से उदयपुर के सभी जैन समाज परिवारों में आदर्श समाज की परिकल्पना प्रतिस्थापित हो, इस विषय पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें ख्यातनाम मोटिवेटर डॉ. राजेन्द्र लूंकड़ अपना उद्बोधन देंगे।

Next Story