साइबर अपराध पर न्यायाधीश अजय मीणा का विद्यार्थियों से संवाद, बच्चों ने पूछे सवाल

उदयपुर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित साइबर अपराध रोकथाम एवं जागरूकता के संदर्भ में शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मेहरों का गुड़ा में न्यायाधीश अजय मीणा द्वारा साइबर अपराध एवं रोकथाम से संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों को प्रदान की गई।
इस अवसर न्यायाधीश अजय मीणा द्वारा पर ओटीपी के दुरूपयोग, अनजान आने वाले ऑनलाइन लिंक, अवांछित कॉल, बैंको के नाम से की जाने वाली ठगी, एवं मोबाइल की वजह से होने वाले दुरूपयोग से सावधान होने की आधारभूत जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन मार्केटिंग में सावधानी बरतने तथा षडयंत्र पूर्वक विभिन्न कार्यालयों से आने वाले फर्जी नाम से ठगी से बचाव की जानकारी साझा की गई। न्यायाधीश अजय मीणा ने साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन 1930 की कार्यप्रणाली से बच्चों अवगत कराया। विद्यालयी छात्र- छात्राओं ने न्यायाधीश महोदय से सीधा संवाद करते हुए साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे। एवं उनसे बचाव के लिए अहम जानकारियां प्राप्त की। विद्यालय के संस्था प्रधान इंद्रजीत सिंह चौहान ने विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के लिए हितकारी बताया एवं अतिथियों का सम्मान किया।
