खुशहाल जिंदगी जीने के लिए अपेक्षाएं कम रखो : डॉ. गुप्ता

उदयपुर,। कैट विमेन विंग, उदयपुर की ओर से शनिवार को आयोजित जनरल मीटिंग एवं टीचर्स डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम फील्ड क्लब, उदयपुर में रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फील्ड क्लब के सेक्रेटरी जनरल उमेश मनवानी तथा मुख्य वक्ता अरावली हॉस्पिटल के फाउंडर डॉ. आनंद गुप्ता रहे।
कैट विमेन विंग अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि डॉ. आनंद गुप्ता ने स्ट्रेस मैनेजमेंट सेशन में अपने प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि खुशहाल जिंदगी जीने के लिए अपेक्षाएं कम रखें और जीवन अपनी पसंद के हिसाब से जिएं। परिवार को पहली प्राथमिकता, व्यापार को दूसरी और समाज-संगठन को तीसरी प्राथमिकता दें। सुबह 7 बजे से रात 7 बजे तक ही भोजन करें, रात 7 से सुबह 7 बजे तक उपवास रखें। योग, जिम या वॉक जैसे किसी भी व्यायाम को नियमित रूप से अपनाएं। स्वयं की तारीफ करके हमेशा सेल्फ-मोटिवेटेड रहें। समस्याओं का ज्यादा प्रचार न करें, बल्कि डायरी में लिखकर उनके समाधान पर ध्यान दें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना तनाव कम करने की सबसे प्रभावी कुंजी है।
कैट विमेन विंग सचिव एवं प्रोग्राम संयोजिका कविता कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर कैट एजुकेशन यूनिट की 31 शिक्षिकाओं को इंस्पायरिंग एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी है।
- इन शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ
डॉ. सीमा सिंह भाटी, मधु सरिन, प्रीति सोगानी, कुकू लखारी, कल्पना चोरडिय़ा, संगीता मूंदड़ा, हर्षा कुमावत, मोनिका सिंगटवाडिया, डॉ. ममता धूपिया, डॉ. ज्योत्स्ना जैन, अनीता भाणावत, योगिनी दक, विभा जैन, हर्षा खमेसरा, अलका मिश्रा, नीना पगारिया, डॉ. मीना बाबेल, आशा गहोरी, भावना जैन, विजेता मेहता, शगुफ्ता जयपुरी, अंकिता वधवानी, लीना शर्मा, उर्मिला जैन और मारिया कोटवाला।
डिजिटल एवं बिजनेस प्रमोशन डायरेक्टर साक्षी भट्ट एवं चयनिका गलूंडिया ने बताया कि नवरात्रि स्पेशल बिजनेस प्रेजेंटेशन का आयोजन हुआ, जिसमें रविता कालरा यामिनी सुराणा, डिंपल नाहर, उर्मि वरलानी, मासूमां, अनीता जैन, मीणा गुप्ता और विनीता राठौड़ ने नवरात्रि से संबंधित ज्वेलरी, ड्रेस, गिफ्ट आइटम, माता रानी का सामान, डेकोरेशन सामग्री, सेगारी फूड आदि का आकर्षक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैट विमेन विंग में इस माह सम्मिलित होने वाले 21 नए सदस्यों का स्वागत गरिमामयी वातावरण में किया गया। स्वागत प्रेसिडेंट विजयलक्ष्मी गलुंडिया द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सोनू जैन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सुंदर एवं सफल संचालन डॉ. रेखा सोनी और कविता श्रीवास्तव ने किया।
