मैट्रिक छात्रवृति में रेड फ्लैग हटाने का अन्तिम मौका

उदयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर ने स्पष्ट किया है कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति आवेदन पत्रों में रेड फ्लैग हटाने का अन्तिम अवसर 15 सितम्बर तक दिया गया है। विभाग के अनुसार, आवेदन करने के बाद यदि जनआधार से डाटा फैच करने पर किसी छात्र की जन्मतिथि, मूल निवास प्रमाण पत्र, जनआधार संख्या या अन्य कोई विवरण बदला गया है, तो उस आवेदन को संदिग्ध मानते हुए रेड फ्लैग प्रदर्शित किया जाता है। ऑनलाईन नोटिस, एसएमएस और दूरभाष से सूचना देने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों ने अभी तक अपना रेड फ्लैग नहीं हटवाया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 सितम्बर के बाद ऐसे सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिये जायेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र/छात्रा की होगी।
Tags
Next Story
