विधिक माप विज्ञान विभाग ने की पैकेजिंग सामग्री की जांच

उदयपुर । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशों के तहत, उदयपुर में पैकेजिंग सामग्री की शुद्धता और मानकों की जांच के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने उदयपुर स्थित अग्रवाल आयल इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फर्म के पास पैकेजिंग के लिए आवश्यक सभी वैध लाइसेंस मौजूद पाए गए। जांच टीम ने फर्म में उपयोग किए जा रहे तेल के माप की पुष्टि की, जो पूरी तरह से प्रमाणित पाए गए। वजन में शुद्धता के लिए विशेष रूप से 500 मिली के तेल के पैकेटों का वजन चेक किया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुसार भीतर ही पाए गए। तेल के पैकेटों पर नियमानुसार आवश्यक सभी घोषणाएं और जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित मिली। कार्रवाई के दौरान विधिक माप विज्ञान अधिकारी भगवती लाल पालीवाल और राजेश माहेश्वरी के साथ ही अन्य विभागीय कर्मचारी मोहम्मद फय्यज खान भी उपस्थित रहे।
