लेफ्टिनेंट लक्ष्य के पहली बार उदयपुर लौटने पर 8 मार्च को होगा स्वागत

लेफ्टिनेंट लक्ष्य के पहली बार उदयपुर लौटने पर 8 मार्च को होगा स्वागत
X

उदयपुर । मेवाड़ के लाल लेफ्टिनेंट लक्ष्य गौड चेन्नई के ऑफिशियल ट्रेनिंग एकेडमी में अपना ट्रेनिंग पूरी कर आगामी 8 मार्च को अपने शहर झीलों की नगरी में पहली बार आगमन पर भव्य स्वागत एव रोड शो का आयोजन किया जाएगा। लेफ्टिनेंट लक्ष्य के दादाजी स्व. कमलेश कुमार गौड भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हीं के नक्शे कदम पर पो़त्र लक्ष्य देश सेवा का जज्बा लिए हुए सेना में शामिल हुए।

लेफिटनेंट लक्ष्य एक साल से चेन्नई के ओटीए में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे थे। पिता शरद कुमार गौड ने बताया कि बेटे लक्ष्य का नेवी एव एयर फोर्स में सलेक्शन होने के बावजूद लक्ष्य ने आर्मी में जाना तय किया। ऑर्मी में आगे बढते हुए लक्ष्य लेफ्टिनेंट की रेंक की ट्रेनिंग की। लेफ्टिनेंट बनने के बाद लक्ष्य 8 मार्च को पहली बार उदयपुर आगमन पर चन्दनवाडी फार्म हाउस न्यू भूपालपुरा से आर्शीवाद नगर सुरभि विहार तक रोड शो का आयोजन होगा। देश की सेवा के लिए समर्पित लक्ष्य ने पूरे क्षे़त्र का मान बढाया है।

Next Story