लायंस क्लब उदयपुर अरावली को रीजन कॉन्फ्रेंस में 11 पुरस्कार मिले

लायंस क्लब उदयपुर अरावली को रीजन कॉन्फ्रेंस में 11 पुरस्कार मिले
X

उदयपुर। लायंस क्लब रीजन- 6 की रीजन कॉन्फ्रेंस, चेयरपर्सन अजय मोर के निर्देशन में शुभ केसर गार्डन में आयोजित की गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय निदेशक राजेंद्र मुच्छाल थे। उन्होंने लायंस क्लब के बारे में बताया कि मानवता की सेवा, पशु पक्षी को दाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना,जरूरतमंद की सेवा से जो शांति व सुकून मिलता है, वह करोड़ों के खर्च से नहीं मिल सकता। लायन सदस्य सेवा का पर्याय है। रीजन चेयरपर्सन अजय मोर ने लायंस क्लब उदयपुर अरावली की प्रशंसा करते हुए क्लब की सेवा कार्यों में सक्रियता, समर्पण, संगठनात्मकता व भातृत्व भाव की सराहना करते हुए उत्कृष्ट क्लब की संज्ञा से विभूषित किया। लायंस क्लब उदयपुर अरावली ने बेस्ट क्लब, क्लब अध्यक्ष डॉ.पुष्पा जैन को बेस्ट अध्यक्ष, अनिता भंडारी को बेस्ट सचिव , श्याम सिरोया को स्टार ऑफ द इयर अवार्ड से विभूषित किया।

इसके अलावा क्लब ने सदस्यता वृद्धि, उत्कृष्ट स्थायी सेवा कार्य, बेस्ट आरसी विजिट, बेस्ट बैनर प्रेजेंटेशन, अधिकतम उपस्थिति, आदि पुरस्कार प्राप्त कर अतुलनीय सफलता अर्जित की व क्लब का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा जैन रमेश जैन ,अनिता भंडारी, सुभाष मेहता ,रूपलाल जैन ,डॉ. किरण जैन अनिल सिंघटवाडिया, सुनील छाजेड़, दीपक बोरदिया, दिनेश कोठारी, बी एल .पालीवाल, मुकेश जानी, सुरेंद्र दोशी, ममता छाजेड़ जया कोठारी, सविता जानी ,अशोक जैन, पुष्पा पालीवाल, हंसा सिंघटवाडिया, आभा दोशी आदि उपस्थित रहे।

Tags

Next Story