ई-फाइलिंग और संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को बनाएं आदत - जिला कलक्टर

ई-फाइलिंग और संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को बनाएं आदत - जिला कलक्टर
X

उदयपुर । जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में अग्रवाल ने ई-फाइलिंग, ई-डाक और संपर्क पोर्टल पर फोकस करने के निर्देश दिए।

प्रारंभ में अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को परिचय लेते हुए विभागीय सेटअप और प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को ई-फाइलिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य ई-फाइलिंग के माध्यम से ही किए जाएं। साथ ही उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय में भेजे जाने वाले दस्तावेज भी राजकाज के ई-डाक के माध्यम से ही भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी संपर्क पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध निस्तारण को आदत में शामिल करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रति सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में संपर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई के जुड़े प्रकरणों, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ, सतर्कता समिति, आयोगों के लंबित प्रकरणों, कोर्ट केसेज, बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं, पंच गौरव कार्यक्रम आदि की गहनता से समीक्षा की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी प्रॉपर तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें। उन्होंने राज्य स्तर से लंबित विषयों को भी समय-समय पर संज्ञान में लाने के निर्देश दिए, ताकि समय पर उनका निस्तारण कराकर आमजन को राहत दिलाई जा सके।

बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, युडीए सचिव हेमेंद्र नागर सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Next Story