मातुश्री महिला क्लब का फागोत्सव: फूलों की होली और गीतों की फुहारों से सराबोर हुआ शहर

मातुश्री महिला क्लब का फागोत्सव: फूलों की होली और गीतों की फुहारों से सराबोर हुआ शहर
X

उदयपुर। मातुश्री महिला क्लब उदयपुर की ओर से शुक्रवार को संस्थापक कौशल्या गट्टानी के नेतृत्व में फाल्गुन गीतों की फुहारों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। क्लब की आशा कोठारी ने बताया कि समारोह में अन्नु कोठारी व सुमन मंत्री ग्रुप ने हास्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। कुसुम मारू, साधना खतुरिया और कल्पना तिवारी ग्रुप ने फाल्गुन के गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया, जबकि हेमलता शर्मा व अलका व्यास ग्रुप ने एकल नृत्य कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली खेली।

महिला सदस्यों ने फागोत्सव की थीम पर रंग-बिरंगी एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक लोकगीतों, मनमोहक नृत्यों और होली के उत्सवी रंगों से सजी इन प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह उल्लासमय बना दिया। उपस्थित दर्शक भाव-विभोर होकर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करते रहे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए क्लब की ओर से पुरस्कार भी वितरित किए गए। समारोह में क्लब की सदस्याएं फागणिया व पिलिया ड्रेस कोड में आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका जनक बांगड़, अध्यक्षा आभा झंवर और सचिव सुनिता शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मातुश्री क्लब की 70 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags

Next Story