खेरवाड़ा में बैठक और जवास में विशेष जागरूकता कार्यक्रम 13 को

उदयपुर, । आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आगामी 13 मार्च 2026 को उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने बताया कि 13 मार्च को सुबह 11 बजे खेरवाड़ा में क महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायत जवास में जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान नीति आयोग की ओर से नियुक्त केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुभाष चन्द्र करोल (निदेशक, डीओआईटी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार) खेरवाड़ा का दौरा करेंगे। वे अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
श्रीमती डाबी ने पशुपालन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। विकास अधिकारी, खेरवाड़ा को कार्यक्रम स्थल पर टेंट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, स्थानीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी समय पर उपस्थित रहने हेतु पाबंद किया गया है।
