बैठक 12 को

उदयपुर । राजस्व विभाग एवं नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार प्रदेश भर में 17 सितम्बर से शहर चलो अभियान/ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र/ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जाने है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसरण में उक्त अभियान में किये जाने वाले कार्यों कीसमीक्षा के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 10 बजे वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से बैठक होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने सभी समस्त जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारीगण को अभियान के तहत उनके विभाग द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट के साथ नियत दिनांक/समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Tags
Next Story
